- Hindi News
- 3500 रुपए ले लगाया होमगार्ड, ऊपरी कमाई नहीं की तो हटाया गया
3500 रुपए ले लगाया होमगार्ड, ऊपरी कमाई नहीं की तो हटाया गया
^यदि राजेश से गृहरक्षी विभाग के किसी कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की है तो उसने कार्यालय में लगे बोर्ड पर अंकित विजलेंस के फोन नंबर से मदद क्यों नहीं ली यह सब किसी के कहने पर किया गया है। राजेश ने एक बार भी उन्हें लिखित शिकायत या मौखिक तौर पर मामले से अवगत नहीं कराया। जिससे स्पष्ट होता है कि मामला झूठा है।\\\'\\\' बिजेंद्र,कमान्डेंडगृह रक्षी विभाग सोनीपत।
^राजेश की शिकायत झूठी है। मेरे पास एक इंस्पेक्टर का फोन आया है। जिन्होंने बताया कि राजेश कभी समय पर ड्यूटी पर नहीं आता था, इसके लिए उसे चेतावनी भी दी गई थी। ऐसे में अब जब उसने अपनी हरकतों को नहीं सुधारा तो उसे हटा दिया गया।\\\'\\\' दर्शनलाल,डीएसपी।
भास्कर न्यूज | सोनीपत
शहरकी सुरक्षा ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस का हाथ बटा रहे होमगार्ड भ्रष्टाचार का शिकार बन रहे हैं। होमगार्ड विभाग के कई हवलदार एक अधिकारी साढ़े तीन हजार पांच हजार रुपए लेकर होमगार्ड को ड्यूटी देते हैं, इसके बाद उन पर ऊपर की कमाई का दबाव बनाया जाता है।
यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। शनिवार को ये गंभीर आरोप होमगार्ड पद से हटाए गए राजेश निवासी ककरोई ने लगाए। राजेश ने आरोप लगाया कि वह इस भ्रष्टाचार का शिकार बना है, लेकिन अब वह चुप नहीं बैठेगा। राजेश ने मामले में पुलिस अधीक्षक को भी लिखित शिकायत सौंपी दी। जिससे डीएसपी दर्शनलाल को जांच के लिए कहा गया है।
राजेश पुत्र तेजभान ने आरोप लगाया कि एक हवलदार ने उससे साढ़े तीन हजार रुपए लेकर 9 अगस्त को ड्यूटी पर लगा दिया था। उसे सिटी थाना क्षेत्र में लगाया गया था और वह पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रहा था। लेकिन उस पर दबाव बनाया गया कि ऊपर की आमदनी लाकर दे अन्यथा उसकी छुट्टी कर दी जाएगी। जब उसने रिश्वत लाकर नहीं दी तो उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। राजेश ने आरोप लगाया कि इस काम से होमगार्ड का एक अधिकारी भी जुड़ा हुआ है वह हवलदार के जरिये पैसे कमाता है। ऐसे में गृहरक्षी विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
होमगार्ड पद से हटाया गया राजेश।