- Hindi News
- शैक्षणिक संस्थानों में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह
शैक्षणिक संस्थानों में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह
सोनीपत. टीकाराम कॉलेज में हिंदी दिवस पर संगोष्टी पर कार्यक्रम में बैठी छात्राएं। इनसेट में हिंदी दिवस पर संगोष्टी पर अपने विचार रखती हुई छात्रा।
भास्कर न्यूज | सोनीपत
राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व काे जन जन तक पहुंचाने एवं यथा संभव कार्य हिंदी में कराने के संकल्प के साथ शनिवार को शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस के प्रति विद्यार्थियों की गंभीरता को इन संस्थानों ने विभिन्न स्पर्धाओं के माध्यम से जांचा। विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
जीवीएम गर्ल्स कॅालेज में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के अंतर्गत हुई नारा लेखन स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा किरण अव्वल रही। विजेताओं को काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. ज्योति जुनेजा ने पुरस्कृत किया। काॅलेज के हिंदी विभाग के संयोजन में संपन्न हिंदी दिवस समारोह के तहत छात्राओं के लिए नारा लेखन तथा रचनात्मक हिंदी लेखन स्पर्धाएं आयोजित की गई। समारोह की संयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष डा. रेणु भाटिया ने बताया कि नारा लेखन स्पर्धा में किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसका नारा था- रग-रग में जो बसी हुई, जीवन की अभिलाषा है। स्वप्न सुंदरी नहीं कोई, मेरी मां ही हिंदी भाषा है। नारा लेखन स्पर्धा में द्वितीय स्थान पर मीनू रही जबकि इस स्पर्धा में शालू ने हासिल किया। इस मौके पर हिंदी के प्रख्यात विद्वान डा. विजय वेदालंकार ने कहा कि हमें उसी भाषा में संवाद करना चाहिए जिस पर हमारी पकड़ अच्छी हो। इस मौके पर प्राध्यापिका डा. वंदना मलिक, रीटा सचदेवा, बबीता आदि उपस्थित थी।
टीका राम कन्या महाविद्यालय में हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस में छोटू राम आर्य महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मलता तथा प्रोफेसर एवं साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। हिन्दी विभाग की अध्यक्ष मीना कुमारी ने सभी वक्ताओं का स्वागत किया। डॉ. देशवाल ने छात्राओं को हिन्दी भाषा का परिचय इतिहास एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिन्न-2 भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करना अच्छी बात है, क्योंकि इस से मस्तिष्क का विकास होता है। लेकिन हम अपने विचारों को अपनी भाषा में व्यक्त करे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मोनिका वर्मा ने भी ह