पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तस्कर जितेंद्र धोला को चंदन के गढ़ कर्नाटक ले गई सोनीपत पुलिस

तस्कर जितेंद्र धोला को चंदन के गढ़ कर्नाटक ले गई सोनीपत पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदनतस्कर जितेंद्र धोला से सोनीपत पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। एसआईटी पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक टीम जितेंद्र धोला निवासी सिसाना को पूछताछ के लिए चंदन की लकड़ी के गढ़ कर्नाटक लेकर गई है। पुलिस कई दिन से कर्नाटक में है

सोनीपत पुलिस जांच कर रही है कि क्या जितेंद्र के तार सीधे कर्नाटक से जुड़े हुए हैं, और कौन-कौन लोग तस्करी में उसकी मदद कर रहे हैं। जितेंद्र का रिमांड पूरा होने में अब तीन दिन ही बेच हैं। जिसके बाद खुलासा हो सकेगा कि पुलिस उससे चंदन शराब तस्करी को लेकर क्या उगलवा पाई है। शराब तस्करी के मामले में तीन ब्रांडेड कंपनी के हजारों लेबल वह कहां से लेकर आया आदि सवाल का उतर जाने के लिए हर कोई बेचैन है।

हिसारके मंगाली में खलबली : चंदनकी तस्करी से हिसार का नाम जुड़ने के बाद हिसार के गांव मंगाली में खलबली का माहौल है। चंदन की लकड़ी के मनके बनाने वाले कई कारीगरों ने माल छिपा दिया। इस बीच पुलिस ने गांव में दबिश देकर कारीगरों से पूछताछ की। यह दबिश हिसार पुलिस ने दी या फिर सोनीपत पुलिस ने, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उधर ग्रामीणों ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि के अनुसार पुलिस एक व्यक्ति को गांव से ले गई है। हालांकि मंगाली चौकी पुलिस का कहना है कि चौकी से पूछताछ करने कोई गांव नहीं गया और ही किसी को हिरासत में लिया है। चौकी इंचार्ज का यहां तक कहना है कि गांव में चंदन के मनके बनते हैं, उन्हें जानकारी भी नहीं है। दूसरी तरफ गांव में सुबह से चंदन की लकड़ी सप्लाई करने वाले और कारीगरों में दहशत मची रही। भास्कर संवाददाता ने जब गांव का दौरा किया तो ग्रामीण इस विषय पर बातचीत करने से भी कतरा रहे थे। कुछ कारीगरों से बात हुई तो उनका कहना था कि वे तो माल तैयार करते हैं। चंदन कौन और कैसे लाता है, उन्हें नहीं पता। उन्होंने यह भी कहा कि चंदन की लकड़ी देने वाले परमिट पर लकड़ी लाने की बात बताते हैं।