- Hindi News
- प्रतिभा खोज परीक्षा पास करो जितना पढ़ो, खर्चा सरकार का
प्रतिभा खोज परीक्षा पास करो जितना पढ़ो, खर्चा सरकार का
प्रतिभावानविद्यार्थी के लिए परिवार की आर्थिक तंगी अब कोई समस्या नहीं होगी। उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए सरकार तैयार है। सरकार की ओर से इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो मेधावी इसमें सफल होगा उसकी पढ़ाई के खर्च के साथ उन्हें मासिक तौर पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। ये परीक्षा दो नवंबर को आयोजित की जाएगी। जोकि विद्यािर्थयों के हित के लिए है।
नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम कोई भी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला विद्यार्थी दे सकता है। विद्यार्थी पेपर के जरिए अपने टैलेंट का लोहा मनवाकर सरकार से पढ़ाई का खर्च हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम में मेरिट प्राप्त कर प्रतिमाह 500 रुपए छात्रवृत्ति हासिल कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) तथा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) नामक दो परीक्षाओं की व्यवस्था की गई है। एनटीएसई के तहत 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा होती है, जो विद्यार्थी मेरिट में आते हैं, उनकी अगली पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। जबकि एनएमएमएस की परीक्षा के तहत आठवीं कक्षा के जो विद्यार्थी मेरिट प्राप्त करते हैं उनको 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 500 रुपए छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएंगे।
परीक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने एवं प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए अगले सप्ताह बीईओ स्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की बैठक होगी। जिसमें परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसी दौरान विद्यार्थियों के लिए फार्मों का वितरण भी होगा। इसके अतिरिक्त एससीईआरटी हरियाणा डाट इन वेबसाइट से फार्म डाउनलोड किया जा सकता है। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर रखी गई है।
केंद्र सरकार की प्रतिभा प्रोत्साहन के रूप में यह बढ़िया योजना है। इससे पढ़ाई के दौरान ही विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। विभाग की ओर से जल्द ही स्कूलों की बैठक कर प्रतिभागिता फार्म दिए जाएंगे।\\\'\\\' अनिलगोयल, जिलाविज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।