- Hindi News
- मांगों को लेकर फिर सड़क पर उतर सकते हैं विद्यार्थी
मांगों को लेकर फिर सड़क पर उतर सकते हैं विद्यार्थी
हिंदूकाॅलेज में फीस बढ़ोतरी मामले सोमवार को एक बार फिर से विद्यार्थी सड़क पर उतरने को तैयार है। सोमवार सुबह विद्यार्थी अपनी मांगों की मौजूदा स्थिति को लेकर औपचारिक तौर पर कॉलेज प्रिंसिपल से मिलेंगे। मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में फिर से आंदोलन शुरू हो जाएगा।
पूर्व में यह आंदोलन 22 अगस्त को शुरू हुआ था तथा तीन सितंबर तक चला। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर भीख मांगने से लेकर कक्षाओं का बहिष्कार भी किया। धरना भी दिया और अपनी मांगों के समर्थन में बार बार ज्ञापन भी सौंपे। एबीवीपी नेता राय सिंह का कहना है कि वे पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन अगर कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी की गई तो उसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए दोबारा आंदोलन शुरू करने से पहले कॉलेज एवं पुलिस प्रशासन को भी ज्ञापन दिया गया था।
विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में एबीवीपी अांदोलन को तेज करने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि दावा यहां राजनीति से दूर होने का है, लेकिन आंदोलन पर राजनीति की छाप निकट भविष्य में देखी जा सकती है।
फीसबढ़ोतरी के साथ कन्या कॉलेज का मसला रहेगा अहम : विद्यार्थियोंके इस आंदोलन में जहां फीस बढ़ोतरी का मुद्दा मुख्य है तो वहीं दूसरी कन्या कॉलेज के क्लर्क को लेकर छात्राओं की नाराजगी भी आंदोलन को बढ़ाने में मुख्य वजह रही है। आंदोलन को लेकर इस बार समाजसेवी संगठनों की मदद भी मांगी गई है।