राजनैतिक दलों ने जनता को ठगा : काैशिक
सर्वजातीयएकता मंच के अध्यक्ष अरूण काैशिक ने कहा है कि पूर्व में राजनैतिक दलों जनता को ठगने का काम किया है और मौजूदा समय में जनता ऐसे राजनेताओं को सबक सिखाएगी।
वे रविवार को यहां मॉडल टाउन में एक नुक्कड सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शहर में ज्यादातर गलियों को पाइप लाइन डालने के नाम पर बार बार उखाड़ा जाता है। जनता की समस्या की लगातार अनदेखी की जाती है। गंदे नाले को लेकर भी अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बन सकी है। इस मौके पर जितेन्द्र, आयुष, संजय शर्मा, दिनेश, अमन रामदेवी, आत्मप्रकाश, प्रभु दयाल, हरीश छाबड़ा,जवाहर, नरेश शर्मा, रामधन रोहिल्ला आदि उपस्थित थे।