गुमराह कर रहे हैं कांग्रेसी : कृष्णा
राई| भाजपाप्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी झूठ लूट की राजनीति करते हैं। वे जनता को गुमराह कर रहे हैं कि भाजपा में गुटबाजी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा राई के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। वे नाहरा गढ़ शहजानपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधिते हुए कहा कि राई हलके से उनका पुराना नाता रहा है। जब वे प्रदेश सरकार में मंत्री थी तो राई हलके के लोगों के रिकार्ड कार्य कराए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। कांग्रेस इनेलो के नेता भाजपा की बन रही सरकार से बौखला गए हैं। कांग्रेस ने सरकार ने जिला सोनीपत के साथ विकास रोजगार में भेदभाव बरता। इस मौके पर सूरत सिंह सेवली, रघुबीर नंबरदार रसोई, जिला उपाध्यक्ष नरेश रोहिल्ला, अनिल आंतिल, रविंद्र नैन, सुभाष प्रजापत, हरिअेाम शर्मा आदि मौजूद थे।
राई. नाहरागांव में बैठक में मौजूद भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत अन्य।