क्रास कंट्री में टीकाराम बना उपविजेता
गुरु पर विश्वास कर बंधनों से मुक्त हों
एनएसएस शिविर में कॉलेज की सफाई
सोनीपत | गुरुपर विश्वास करने से मात्र से ही जीवन के सभी पापों से मुक्त होते जाते हैं। गुरु ईश्वर से मिलने का मार्ग प्रशस्त करता है। गुरु पर विश्वास करना ईश्वर पर विश्वास करने के बराबर है। गुरु की सेवा करने से सर्वोत्तम सुख मिलता है। जिससे जीवन के सभी पाप धुल जाते हैं।
उक्त बातें संत निरंकारी भवन में आयोजित रमेश खामरा ने अपने प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना भगवान का साक्षात्कार नहीं हो सकता है। गुरु भगवान का दूसरा रूप है। इतिहास गवाह है कि गुरु को दिए वचनों के लिए महापुरुषों ने अपने प्राणों तक का बलिदान देने से भी कभी नहीं चूके। गुरु को ही ब्रह्मा और विष्णु का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु की सेवा करने से मन निराकार को प्राप्त हो जाता है। जिसके फलस्वरूप जीवन में दूसरी कोई चाह नहीं रहती है। मंच का संचालन राजन छाबड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि सत्संग सुनने के साथ साथ उसे जीवन में उतारने का भी प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु को ही ब्रह्मा और विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
न्यूज़ इनबॉक्स