- Hindi News
- सारंग रोड रेल अंडरब्रिज के नए हिस्से की पोजीशन खतरनाक
सारंग रोड रेल अंडरब्रिज के नए हिस्से की पोजीशन खतरनाक
^जिले के विभिन्न हिस्से में जो भी कार्य किया जा रहा है, उसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारियों द्वारा बगैर किसी ठोस योजना के कार्य शुरू कर दिया जाता है। जो फेल हो जाता है। क्योंकि संभावित समस्याओं को ध्यान नहीं दिया जाता है।\\\'\\\' सज्जनसिंह, राहगीर।
^रेलवे द्वारा पहले तो मौजूदा अंडरब्रिज से नीचा करके गलत किया गया है। अगर कोई और काम शेष है तो इसे बंद किया जाना चाहिए था। ताकि लोग दूसरे रास्ते को अपना सकें। इससे बचने के लिए लोग हादसे से अनभिज्ञ रेलवे ट्रैक को पार कर रहे हैं। \\\'\\\' दिलीप,राहगीर।
^पानी करीब एक मीटर तक भरा है। जिस कारण इसके अंदर की स्थिति का पता नहीं चल पाता है। अब तक करीब चार बार स्वयं गिर चुका है। हर घंटे कोई कोई इसमें फंसकर गिर जाता है। जिससे लोगों को चोटें भी आती है। बड़े वाहन फंस जाते हैं।\\\'\\\' राजकुमार, स्थानीयनिवासी।
^अंडरब्रिज को पार करना किसी जंग जीतने से कम नहीं हैं। पार करने के लिए पहले सामने खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है कि दूसरे चले जाएं तब चलें। लेकिन कोई कोई ही जाता है, जिस कारण पूरे दिन परेशानी होती है। सुधार की सख्त आवश्यकता है।\\\'\\\' गोबिंदलाल, राहगीर।
सोनीपत. सारंगरोड रेल अंडरब्रिज के नीचे भरे गंदे पानी से गुजरते वाहन
भास्कर न्यूज | सोनीपत
सारंगरोड अंडरब्रिज का विस्तार जब होने लगा तो राहगीरों को लगा कि उन्हें भी अब आवागम में अधिक सुविधा मिलेगी। लेकिन हुआ इसके विपरीत। इस रास्ते पर हर दिन करीब आधा दर्जन लोगों को चोट लगती है। दरअसल जिस हिस्से का विस्तार किया गया है, वह मौजूदा आरयूबी से करीब एक मीटर नीचे है।
जिसके कारण जिन लोगों को स्थिति का पता नहीं है, वह इसमें घुसते ही गिर जाते हैं। क्योंकि पानी भरा होने के कारण स्पीड काफी धीमी होती है। ऊंचाई से नीचे आने पर अचानक से इंजन पर दबाव बन जाता है, जब तक चालक समझ पाता है, तब तक अनबैलेंस हो जाता है। इसमें रविवार को एक कैब फंस गई जिसे दूसरे वाहन से खींचकर निकाला गया। इसके अलावा कई मोटर साइकिल सवार भी इसमें कुछ ही पलों में गिर गए।