- Hindi News
- सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोपी गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोपी गिरफ्तार
थानासिविल लाइन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कर्ण उर्फ साहिल सचिन शहर सोनीपत के रहने वाला है। सिविल लाइन में नियुक्त मुख्य सिपाही युद्धवीर सिंह शनिवार सायं अपनी पुलिस पार्टी के साथ असामाजिक तत्वों की खोज करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां पर हुड़दंग मचाने आम लोगों की शांति मे विघ्न डालने के आरोपी कर्ण उर्फ साहिल सचिन को गिरफ्तार किया है।