पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी नहीं पकड़े तो देंगे धरना

आरोपी नहीं पकड़े तो देंगे धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| रविवारको गांव ककरोई में पिछड़ा वर्ग की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की एक युवती से रेप की कोशिश करने वाले आरोपियों की अभी तक पुलिस गिरफ्तारी नहीं होने पर निराशा जताई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी एवं एसपी से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी अभी भी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि 16 सितंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो लोग एसपी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर धर्मबीर प्रजापति, सूरजभान, जयपाल, बलजीत, राजेश, प्रकाश, राजपाल, ईश्वर, पवन, सुभाष, महेंद्र, दलीप, रघुबीर, भीम सिंह, राज सिंह, कुलदीप, नैन दीप दहिया, राजपाल, पूनम, मुकेश, शीला, राजवंती, धर्म कौर, सुमन, किरण मौजूद थे।