पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अब बिना पर्ची के दवा नहीं देगा कोई भी मेडिकल स्टोर का संचालक\'

\"अब बिना पर्ची के दवा नहीं देगा कोई भी मेडिकल स्टोर का संचालक\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत. एटलसरोड िस्थत कैमिस्ट एंड ड्रग एसेसिएशन के सम्मेलन को संबोधित करते सतीश विज।

भास्कर न्यूज | सोनीपत

अबकोई भी कैमिस्ट बिना डाक्टर की पर्ची के किसी को कोई दवा नहीं देगा। यही नहीं यथा संभव दुकान पर वह खुद ही मौजूद रहेगा और मरीजों को खुद ही दवा बेचेगा। ऐसा होने पर किसी हादसे की आशंका के बराबर रहेगी।

यह हिदायत हरियाणा कैमिस्ट ड्रग एसोसिएशन के सलाहकार सतीश विज ने रविवार को एटलस रोड पर स्थित कैमिस्ट भवन में सोनीपत कैमिस्ट एंड ड्रग एसेसिएशन द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया ही हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि दवा की दुकान के मालिक का लाइसेंस उसे ही मिले जो खुद फार्मासिस्ट हो।

ताकिदोबारा हो ऐसा हादसा: हालही में सोनीपत में एक व्यक्ति द्वारा शहर के एक कैमिस्ट से पेट में कीड़े मारने की दवा खरीदी। इसके सेवन से उसके तीन बच्चों की मौत हो गई थी। चूंकि वह बिना डाक्टर की पर्ची के दवा लेकर गया था तो इस मामले में प्रशासन की ओर से कैमिस्ट की भी खिंचाई हुई। सम्मेलन में इस मुद्दे पर गहन चिंता व्यक्त कर कैमिस्ट वर्ग को आगाह किया गया। विज ने बताया कि अभी इस मामले में दवा तथा फारेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है। इस सम्मेलन में कैमिस्टों को एच1 शैड्यूल, दवाओं के साइड इफेक्ट के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष फकीरचंद, सचिव तिलकराज, घनश्याम, मनोज सपड़ा, सत्यव्रत दहिया आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारती एवं देवराज दिलबर ने कविता सुनाई।

टीएसमदान ने जीने का सलीका सिखाया: सम्मेलनमें पहुंचे मोटिवेटर वक्ता डीएस मदान ने कैमिस्ट वर्ग को जीने का सलीका सिखाया। उन्होंने कहा कि अच्छा व्यवहार ही सफलता पाने का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी।

उन्होंने कहा अगर आपका घर पर अच्छा व्यवहार होगा तो बाहर भी यह व्यवहार बना रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी से घबराए नहीं बल्कि उसका डटकर यह सोच कर सामना करें कि प्रभु ने उन्हें और मजबूत बनाने के लिए यह परेशानी दी है।