- Hindi News
- नहीं सुलझा फीस वृद्धि मामला कक्षाओं का किया बहिष्कार
नहीं सुलझा फीस वृद्धि मामला कक्षाओं का किया बहिष्कार
शहरके हिंदू कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर पनपा विवाद फिर से गहरा गया है। कालेज के छात्रों ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कालेज में नारेबाजी की और कक्षाओं का बहिष्कार किया। छात्रों ने इस दौरान प्रशासन पर आरोप लगाया कि कालेज प्रबंधक के खिलाफ नियमों को लेकर बरती जा रही नरमी के कारण ही आज उन्हें अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करनी पड़ रही है। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि छात्रों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन चिंता की बात है कि सब कुछ जानकर भी प्रशासन मौन बना हुआ है।
एबीवीपी के छात्र नेता विजय कुहाड़ ने कहा कि शुक्रवार को कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रों के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर पर कानूनी कार्रवाई के लिए उन्होंने सिटी थाने में शिकायत दे दी है। इसके साथ अब निर्णय लिया है कि यदि सोमवार तक फीस वृद्धि की मांग को स्वीकार नहीं किया तो वह आंदोलन तेज कर देंगे। इस दौरान छात्र नेता रायसिंह, मंजीत आर्य, विशाल, सुमित, तिलकराज, सचिन, अमन, अंकित, अनिल, मौजूद रहे।
सोनीपत. फीसवृद्धि मामले को लेकर हिंदू कालेज में नारेबाजी करते हुए छात्र।