इंद्रसिंह 747 वें नेत्रदाता
सोनीपत| नेत्रदानकी अलख से अब ग्रामीण भी जागरूक होने लगे हैं। शनिवार को इस उदाहरण देखने को मिला। गांव भदाना में ग्रामीण इंद्रसिंह की मौत के बाद उनके पुत्रों ने दृष्टि से पिता का नेत्रदान करने को कहा। इसके बाद दृष्टि की टीम गांव भदाना पहुंची और इंद्रसिंह का नेत्रदान किया। इंद्रसिंह नेत्रदान करने वाले 747 वें सदस्य बन गए हैं। उनका नेत्रदान पुत्र धर्मपाल, सतपाल आरएस दहिया के कहने पर किया गया।