पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों पर दर्ज केस निरस्त, दस दिन तक चली हड़ताल समाप्त

वकीलों पर दर्ज केस निरस्त, दस दिन तक चली हड़ताल समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोसप्ताह पहले देर रात कोर्ट कांप्लैक्स में हुए झगड़े के बाद वकीलों द्वारा पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 10 दिन से की जा रही हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त करने पर वकील उस समय राजी हुए जब जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रजीत मेहता की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक ने सात वकीलों पर दर्ज केस निरस्त करने की बात कही। इसके साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी कि भविष्य में यदि किसी वकील पर पुलिस किसी मामले को लेकर केस दर्ज करती है तो कार्रवाई से पहले मामला बार प्रधान के संज्ञान में लाना होगा।

जूनियर वकील कुलदीप सैनी द्वारा आरोप लगाया गया था कि पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ कोर्ट काम्पलेक्स के अंदर मारपीट की है। मामले को लेकर कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए महादेव ढाबे पर काम करने वाले कारिंदे सतेंद्र की शिकायत पर वकील कुलदीप सैनी अन्य 6 वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया था। ढाबा संचालक का कहना था कि उसके साथ वकीलों ने मारपीट की है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर हड़ताल शुरू कर दी थी। 18 सितंबर को बार एसोसिएशन ने मामले में कोई कार्रवाई होते देख अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी थी। स्थिति बेकाबू होते देख शुक्रवार शाम को हाई कोर्ट के जज ने सोनीपत कोर्ट का दौरा किया था और मामला सुलझाने का आश्वासन दिया था। ऐसे में शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा सात वकीलों पर दर्ज केस निरस्त करने की बात कहने के साथ ही वकीलों ने हड़ताल समाप्त कर दी।

^सात वकीलों पर दर्ज केस निरस्त कर दिया गया है। जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि भविष्य में यदि किसी वकील पर किसी मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तो बार प्रधान को पुलिस मामले से पहले अवगत कराएगी।\\\'\\\' दर्शनलाल,डीएसपीहैडक्वार्टर।