पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडरब्रिज का लेवल नीचा करने से रेलवे को नहीं ऐतराज

अंडरब्रिज का लेवल नीचा करने से रेलवे को नहीं ऐतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिमंदिरअंडरब्रिज के पुराने हिस्से के दोनों तरफ सड़क निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। वहीं महीनों से अंडरब्रिज के नीचे निर्माण के मुद्दे पर भी रेलवे के अधिकारियों ने हरी झंडी दे दी है। रेलवे ने राहगीरों की सुविधा के लिए काम रोकने से मना कर दिया है। हालांकि चेताया भी है कि इसके साथ कोई बड़ी छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। जिससे अंडरब्रिज को नीचा करने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अंडरब्रिज के निचले हिस्से को खोदने से मना कर दिया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी चाहते थे कि अंडरब्रिज के नीचे से पांच फिट मिट्टी निकालकर हाइट बढ़ा दी जाए। जिसके लिए मिट्टी निकलवा दी गई थी, लेकिन रेलवे के अधिकारियों के आपत्ति के बाद फिर से मिट्टी का भराव कर दिया गया है। अब अनुमति के बाद विभाग फिर से प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

पिछले दिनों शनि मंदिर अंडरब्रिज के पुराने हिस्से के जीर्णोद्धार में नया रोड़ा अटक गया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जाम से निजात दिलाने के लिए चाहते हैं कि अंडरब्रिज के नीचे के हिस्से को नीचा कर ऊंचाई बढ़ा दी जाए। जिसके लिए ठेकेदार द्वारा पुराने हिस्से को करीब पांच फीट नीचे तक खोद दिया गया था। इसी दौरान रेलवे के अधिकारी मौका देखने गए। पहले तो उन्होंने बिना परमिशन के ऐसा करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों ठेकेदार के कारिंदों को जमकर लताड़ा था। जिसके बाद तुरंत भराव कराया था।

इसतरीके से किया जा सकेगा कार्य: रेलवेके अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क कर मामले को समझा। जिसके बाद उन्होंने राहगीरों की सुविधा के लिए अधिकारियों को दोनों बगल के हिस्से को बिना क्षति पहुंचाए नीचा करने की अनुमति दे दी हैं। क्योंकि बगैर गहराई बढ़ाए पुराने हिस्से के जीर्णोद्धार का कोई औचित्य नहीं था। जबकि इससे पहले रेलवे की दलील थी कि लोगों की सुरक्षा सबसे पहले हैं। अगर मिट्टी निकाली गई तो अंडरब्रिज के इस हिस्से में दरार पड़ने का खतरा बन जाएगा। अंडरब्रिज के दोनों तरफ दिया गया सपोर्ट भी इससे क्षतिग्रस्त होगा। जिसके मद्देनजर उससे छेड़छाड़ की परमिशन नहीं दी जा सकती है।

^अंडरब्रिज ऊंचा नीचा करने से रेलवे को कोई आपत्ति नहीं है। वह कार्य कर सकते हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी से इस संदर्भ में अभी कोई पत्र व्यवहार नहीं किया गया है। सुरक्षा के तहत रेलवे के सुपरवि