पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं की सेवा से समाज सेवा की ओर अग्रसर हों: मणिभद्र

स्वयं की सेवा से समाज सेवा की ओर अग्रसर हों: मणिभद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीयमानव मिलन सोसाइटी मानव उद्देश्यों के साथ पूरी दुनिया में काम कर रही है। जिसमें समाज सेवा को लेकर विशेष रूचि है। समाज में लोगों को नशा मुक्ति और अहिंसा के मार्ग के लिए प्रेरित करना ही इसका उद्देश्य है। समाज सेवा रिकार्ड बनाने के लिए नहीं बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए होनी चाहिए। यह तभी संभव हो पाएगा जब इंसान पहले अपनी सेवा करना सीख लेगा। अपनी कमियों को दूर करेगा, आत्मा के हित में कार्य करेगा। क्योंकि इंसान दूसरों से चाहे कितना भी झूठ क्यों बोले, लेकिन अपने आप से कभी झूठ नहीं बोल सकता है। आत्मा हर वक्त सही और गलत का आभास कराती है।

उक्त बातें शनिवार को सेक्टर 15 स्थित जैन स्थानक में नेपाल केसरी मणिभद्र मुनि महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इंसान को स्वाभिमानी होना चाहिए। क्योंकि विनय ही धर्म का मूल है। इससे पहले सुबह के समय मंदिर के ऊपरी हिस्से में उन्होंने पक्षी आश्रय बनाया जहां पर पक्षियों के भोजन रहने लायक माहौल बनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बलियान रहे जबकि अध्यक्षता मानव मिलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम जैन ने की। सम्मेलन में महाराज के जन्म स्थल नेपाल के आरुकवर्क से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा यूपी के कानपुर, मेरठ, मुंबई, दिल्ली, पूना, विहार, महाराष्ट्र, हैदराबाद, पानीपत, नेपाल के पोखरा काठमांडू की मानव मिलन की शाखाओं से प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सभी शाखाओं ने सालभर मानव मिलन के तहत किए गए कार्यों का ब्यौरा रखा। अब सभी के काम का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस मौके कानपुर विधायक सलिल बिश्नोई, कविता जैन राजीव जैन, हर्ष कुमार मणोत, धनेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, वीडी जैन, राकेश जैन, रमेश जैन, विजय दहिया, अशोक जैन, कुसुम जैन, निर्मला जैन, सुलक्षणा जैन, उषा शर्मा, रेखा अग्रवाल महावीर प्रसाद जैन, मामन चंद जैन श्रीपाल जैन मौजूद रहे।

सोनीपत. सेक्टर15 में जैन स्थानक में मानव मिलन समारोह में बैठी महिलाएं इनसेट में जैन स्थानक में आयोजित समारोह में मंच पर बैठे जैनमुनि महाराज।

आज जनरल वीके आएंगे

मानवमिलन सम्मेलन का रविवार को समापन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व थल सेना अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह होंगे। कार्यक्रम का श