पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव को रैफर करने पर भड़के तो अस्पताल में ही किया पोस्टमार्टम

शव को रैफर करने पर भड़के तो अस्पताल में ही किया पोस्टमार्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानदी के झुंडपुर घाट से देर रात को पानी में बहे इंजीनियरिंग के छात्र राकेश का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। राकेश दो दिन पहले नदी में डूब गया था। वह हवन की राख प्रवाहित करने के लिए आया था। शव फूल जाने से सामान्य अस्पताल के डाक्टरों ने रोहतक रैफर कर दिया, लेकिन चिकित्सकों के खिलाफ परिजनों ने मोर्चा खोल दिया और रोष प्रदर्शन कर जाम लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। परिजनों के कड़े एतराज के बाद चिकित्सकों के पैनल ने शव का सामान्य अस्पताल में ही पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

कबीरपुर गांव निवासी नरेश का पुत्र राकेश दोस्तों परिजनों के साथ यमुना नदी के झुंडपुर घाट पर दो दिन पहले हवन की राख प्रवाहित करने के लिए गया हुआ था। जहां नहाते समय वह नदी के प्रवाह में बह गया था। दो दिन से नायब तहसीलदार एमएस बिंद्रा की टीम राकेश के शव की तलाश में जुटी हुई थी। देर रात प्रशासन की टीम ने राकेश के शव को घाट से ही बरामद कर लिया।

सोनीपत. सिविलअस्पताल में शव को लेकर विरोध करते परिजन।