सरकार को हिंदी करनी चािहए अनिवार्य
छोटूरामआर्य कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बाबूराम ने हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी देश की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। सरकार को सभी सरकारी निजी कार्यालयों में हिंदी में ही कामकाज के लिए गाइड लाइन जारी करनी चाहिए।
विश्व में हिंदी का अलग स्थान है। लेकिन हिंदी को आज प्रचार प्रसार की जरूरत पड़ गई है। जबकि यह हमारी राष्ट्र भाषा के साथ-साथ विश्व की भाषा बनती जा रही है। डॉ. ब्रह्मानंद सोलंकी ने कहा कि आज के दौर में लोग व्यवसायिक गतिविधियों वाले कोर्स पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। जबकि देश का लगभग हर इंसान हिंदी जानता है। जिस तरीके से अंग्रेजी को महत्व दिया जा रहा है अगर हिंदी को भी महत्व दिया जाए तो लोग हिंदी की ओर आकृष्ट होंगे। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी में देशवासियों को बात करने में कोई गुरेज नहीं है। क्योंकि वह पैदाइशी जानते हैं। इस मौके पर डॉ. सत्यवीर, डॉ. देशवाल, डॉ. ब्रह्मलता, डॉ. विमलेश, रामचंद्र, प्रो. जापान, हवा सिंह, ओपी गर्ग, डॉ. वीके सिंह, डॉ. उषा, डॉ. साधना, डॉ. सीमा, डॉ. विकास, डॉ. अजीत आदि ने अपना पक्ष मजबूती से रखा।
सोनीपत. हिंदीपखावाडा समारोह में डाॅ. बाबूराम को समानित किया गया।