- Hindi News
- अब हरियाणा बोर्ड में भी होगा विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन
अब हरियाणा बोर्ड में भी होगा विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन
सोनीपत | विद्यार्थियोंअब सिर्फ पाठ्यक्रम में आधारित सवालों के जवाब देने से ही टॉपर नहीं बनेंगे बल्कि उन्हें आंतरिक मूल्यांकन में भी खुद को बेस्ट साबित करना होगा। सीबीएसई से जुड़े स्कूली विद्यार्थी इस अभ्यास के जहां आदी हो चुके हैं तो अब बारी राजकीय स्कूलों की है। जहां पर अब आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था सख्ती से लागू हो गई है। शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी राजकीय, अराजकीय स्कूलों को कड़ी हिदायत दी गई है कि वे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन की रिपोर्ट 30 सितंबर तक बोर्ड में ऑनलाइन जमा करवाएं। इसके लिए स्कूलों को पासवर्ड भेजे जा चुके हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अगर इस अवधि में रिपोर्ट नहीं आती है तो स्कूल पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
यहहोगा लाभ : बोर्डकी वेबसाइट पर रिपोर्ट आन लाइन जारी होने के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले सकेगा। स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षा की रिपोर्ट भी केवल स्कूल प्रबंधन के पास होती है। प्रवेश के समय अभिभावकों को भी यह जानना मुश्किल हो जाता है कि दसवीं बारहवीं के अलावा दूसरी कक्षाओं में स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन कैसा रहता है। वहीं दूसरी ओर उन स्कूलों की भी सीधी रिपोर्ट सामने जाएगी जो बच्चों को शैक्षणिक के अलावा अन्य गतिविधियों में शामिल नहीं करते। बोर्ड प्रवक्ता मीनाक्षी के मुताबिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ यह योजना स्कूलों के लिए भी बेहतर है। इससे सभी की गुणवत्ता सामने आएगी।