- Hindi News
- सोनीपत के बिजनेसमैन से दुबई में 2 करोड़ 70 लाख की धोखाधड़ी
सोनीपत के बिजनेसमैन से दुबई में 2 करोड़ 70 लाख की धोखाधड़ी
सोनीपतके एक बिजनेस मैन के साथ दुबई में दो भारतियों द्वारा 2 करोड़ 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। बिजनेस मैन का आरोप है कि आरोपियों ने उससे जो माल खरीदा था, जब उसने आरोपियों से पैसे मांगे तो उन्होंने उसके क्लाइंट को चेक दिए, लेकिन यह चैक बाउंस हो गए। दोनों आरोपी भागकर भारत गए। धोखाधड़ी के बाद वह बर्बाद होकर भारत गया, यहां आकर उसने पंजाब पुलिस के डीजीपी को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। एेसे में अब उसने प्रधानमंत्री को शिकायत भेजकर मदद की गुहार लगाई है, ताकि इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो सके।
कर्ण सलवान निवासी नरेंद्र नगर ने बताया कि वह मोरी तानिया पश्चिमी अफ्रीका में कई वर्ष से स्क्रैप का व्यवसाय करता था। वर्ष 2013 में उसके संपर्क में पंजाब महाराष्ट्र का एक व्यक्ति आया।
इन लोगों ने दुबई में अपनी एक फर्म खोल रखी थी। जहां से इन लोगों ने उसके साथ करोड़ों रुपए की डील की और धीरे-धीरे करके दोनों में लेन देने शुरू हो गया। आरोपियों से लेने करते-करते वह उनका करोड़ों रुपए का देनदार बन गया। इसके चलते धोखेबाजों ने उसे बहकाया और उसका लुधियाना स्थित 5 करोड़ रुपए का प्लाट अपने नाम करवा लिया। धोखेबाजों ने कहा कि वह उसके क्लाइंट की पेमेंट कर देंगे और सारा कर्जा उतार देंगे।
शिकायत कर्ता ने बताया कि आरोपियों ने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के बाद 2 करोड़ 70 लाख रुपए के जो चैक उसके क्लाइंटों को दिए वह सब बाउंस हो गए। कर्ण सलवान के पिता सुभाष चंद्र ने सरकार से मांग की है कि इस केस की जांच सीबीआई से करवाई जाए, ताकि धोखेबाज जल्दी से जल्दी बेनकाब हो सके।