विपक्षी कर रहे हैं झूठा प्रचार : कविता
सोनीपत |सोनीपत सेभाजपा प्रत्याशी कविता जैन ने सोमवार को दूसरों दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जनता दरबार में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी भी विधायक को विकास फंड के नाम पर कोई स्वैच्छिक कोष नहीं मिलता। इसलिए विपक्षी दल ये झूठा प्रचार कर रहे हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक भी पैसे की ग्रांट वितरित नहीं की। यदि कोई साबित कर दे कि हरियाणा में विधायकों को ग्रांट मिलती है तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगी। कविता सोमवार को वेस्ट राम नगर आर्य नगर में लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। उनके साथ में डॉ. प्रवीन अनेजा, कृष्ण झांब, वासुदेव झांब, भीम सेन सरदाना, लाजपत राय, पंडित भगवती प्रसाद, पंडित विनोद शर्मा, सुरेंद्र प्रजापत, राजेश दहिया, नरेंद्र भारती, कृष्ण मेहरा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सोनीपत. लोगोंको संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कविता जैन।