गीता भवन मंदिर में संकीर्तन आज
श्रीसनातन धर्म सभा गीता भवन शहर में मंगलवार को रात आठ बजे से 9.15 बजे तक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या का आयोजन श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं श्री राम परिवार सोनीपत द्वारा किया जा रहा है। प्रचार मंत्री सुरेंद्र छाबड़ा ने बताया कि 26 को रात आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक श्री हरि मिलन की आस सत्संग एक प्रयास होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा जो दो अक्टूबर तक चलेगी। कथा का आयोजन दोपहर बाद सवा तीन बजे से पौने सात बजे तक किया जाएगा। तीन अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर झांकियां निकाली जाएंगी। राम कथा का वाचन इलाहाबाद से पधारे जय प्रकाश मिश्रा करेंगे।