पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू कन्या कॉलेज में पार्टी में चेतना बनी मिस फ्रेशर

हिंदू कन्या कॉलेज में पार्टी में चेतना बनी मिस फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदूकन्या कॉलेज में सोमवार को फ्रेशर पार्टी हुई। जिसमें चेतना ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। जबकि कनिका को मिस दिवा, कोमल को मिस एलीगेंट, साक्षी को मिस बार्बी, शिखा को मिस वेन स्टाइल का सम्मान मिला। इस मौके पर छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक प्रतिभा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापिका रमा शर्मा ने किया।

लड़कोंमें देवेश बना मिस्टर फ्रेशर : हिंदूकॉलेज में सोमवार को कला संकाय की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें देवेश को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इसके अतिरिक्त कुंदन को मिस्टर पर्सनेलिटी, राजेश को मिस्टर टेलेंट चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल एमएल जैन ने किया। उन्होंने इस माैके पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. विशाल शर्मा, कुलदीप संदीप ने किया। आयोजन में देवेश, कुंदन, सुमित, कुलदीप राय सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल आरएस जागलान, प्रो. विशाल दहिया, बीके गर्ग, नरेन्द्र कौशिक,डॉ. बलजीत, डॉ. अजय, जोगेंद्र, अरुणा मलिक, सीमा, शबाना परवीन बबीता आदि उपस्थित थे।

सोनीपत. मिसफ्रेशर खिताब की विजेता कॉलेज का स्टॉप।