पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग मामलों में 3 बेल जंपर गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में 3 बेल जंपर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशलस्टाफ सोनीपत पुलिस ने बैलजम्परों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इन्दीवर के निर्देश पर अजमेर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वर्ष 2013 में थाना मोहाना में दर्ज एक लड़ाई झगड़े के मामले में संलिप्त धर्मबीर पुत्र सुल्तान निवासी मोहाना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक बार न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भूमिगत हो गया था।

दूसरी घटना में पुलिस ने वर्ष 2013 में थाना सिविल लाईन सोनीपत में दर्ज एक चोरी के मामले में संलिप्त मनीष पुत्र मनोहर निवासी दिल्ली कैम्प, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। तीसरी घटना में पुलिस कर्मचारी अमित कुमार ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ वर्ष 2013 में थाना सिविल लाईन सोनीपत में दर्ज एक चोरी के मामले में संलिप्त सुनील पुत्र दौलतराम निवासी दिल्ली कैम्प सोनीपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।