पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र की हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका

छात्र की हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हत्या के मामले की जांच बवाना पुलिस करेगी

मामला बवाना का है। मृतक के परिजनों ने बवाना में पहले से ही मामला दर्ज करवा रखा है। हत्या के मामले की जांच बवाना पुलिस करेगी।\\\'\\\' राजकुमार,सैदपुरचौकी प्रभारी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि हेमंत वीरवार को स्कूल ही नहीं पहुंचा। हत्या आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बेटे का स्कूल जाते समय अपहरण किया और फिर हत्या कर शव हलालपुर के खेतों में फेंक दिया। मृतक के पिता सतीश ने बताया कि जिस समय हेमंत गायब हुआ, उससे एक घंटा बाद उसकी मां सरोज स्कूल में फीस जमा करने के लिए गई थी, जिसके बाद पता चला था कि हेमंत स्कूल पहुंचा ही नहीं था।

मृतक छात्र हेमंत के पिता सतीश ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। फौज से रिटायर्ड होने के बाद वह अपने गांव मल्हा माजरा से रोजगार के लिए बवाना ससुराल में ही अपना घर लेकर रह रहा था। जीवन सुख से व्यतीत हो रहा था है। परंतु वीरवार को अचानक बेटा गायब हो जाने से उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। रिश्तेदारी में सब जगह हेमंत की तलाश करने के बाद उन्होंने शुक्रवार को ही बवाना थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया था। लेकिन शाम को बेटे की हत्या की खबर सुनकर पूरा परिवार गम में डूब गया। बेटे की हत्या किस ने, किस कारण सेकी अब तो उनकी सारी उम्मीद पुलिस पर टिकी है।

भास्कर न्यूज | सोनीपत

दिल्लीके बवाना क्षेत्र से वीरवार को स्कूल जाते समय गायब हुए आठवीं कक्षा के छात्र की अज्ञात हमलावरों ने सोनीपत में निर्मम हत्या कर दी। हमलावर छात्र के शव को गांव हलालपुर के खेत में फेंककर फरार हो गए। छात्र के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या की गई और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए हलालपुर के खेतों में दफनाने की तैयार थी। सैदपुर चौकी पुलिस ने बताया कि मामला बवाना का है ऐसे में दिल्ली पुलिस को तफ्तीश सौंप दी है।

हेमंत पुत्र सतीश कुमार मूलरूप से गांव मल्हा माजरा सोनीपत हाल निवासी बवाना रमेश नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। हेमंत ओलिंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान के ससुर सतपाल पहलवान द्वारा संचालित लव-कुश स्कूल में कक्षा 8वीं पढ़ रहा था। वीरवार को वह सुबह करीब साढ़े 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा।

मृ