पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ट्रेन की चपेट में आया, पैरों की अंगुली कटी

युवक ट्रेन की चपेट में आया, पैरों की अंगुली कटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीअंबाला रेलवे ट्रैक पर शनि मंदर रेलवे अंडर ब्रिज के पास बंदेपुर गांव का एक युवक ट्रेन की चपेट में आया गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके पैरों की अंगुलियां कट गई। घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जीआरपी ने मामले में जख्मी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।

रवींद्र निवासी गांव बंदेपुर का रहने वाला है। रवींद्र ने बताया कि वह सब्जी मंडी में काम करता था। शनिवार की सुबह वह किसी काम से शनि मंदिर के पास गया था। जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तो इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट की में गया। ट्रेन ने उसे उठाकर दूर फेंक दिया, इसके बाद उसके पैर पटरी पर पड़े। ट्रेन से उसके पैरों की उंगलियां कटते हुए चली गई।

सोनीपत. ट्रेनकी चपेट में आने से युवक सिविल अस्पताल में उपचाराधीन।