हिंदू काॅलेज रहा अव्वल
हिंदू काॅलेज रहा अव्वल
सोनीपत| जिलास्तरीय युवा उत्सव में हिंदू कन्या कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को शनिवार को कॉलेज में प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज प्राचार्य आरके गुप्ता ने बताया कि हरियाणवी नृत्य में कुमारी नेहा, पूनम, ज्योति, मनीषा तथा लक्ष्य की टीम अव्वल रही। उन्हें एडीसी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि ये प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेगी।