पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता के निशाने पर रही इनेलो

कविता के निशाने पर रही इनेलो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सोनीपतसीट से भाजपा प्रत्याशी कविता जैन ने शनिवार को कच्चे क्वार्टर में जनसभा कर पंजाबी समुदाय की हमदर्दी बटोरने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाबी समुदाय को पाकिस्तानी लुटेरे कहने वाली इनेलो किस मुंह से पंजाबी समुदाय से वोट मांग रही है। कविता ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में पंजाबी परिवारों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें साफ-सफाई से रहने, बेहतर ढंग से खान-पान करने सही ढंग से व्यापार करने की महत्वपूर्ण आदतें सिखाई। इस अवसर पर वासुदेव सुखीजा, मंजीत पार्षद, सुरेंद्र खत्री, सचिन अरोड़ा, वरूण कुकरेजा, कमल वधवा, विक्की, कैलाश, आशु, सोनू, रिंकू, बबलू, सुभाष, रवि, नितिन, अजय मलिक, अरूण शर्मा आदि उपस्थित थे।