- Hindi News
- कांग्रेस ने कुछ नहीं किया : सुरेंद्र पंवार
कांग्रेस ने कुछ नहीं किया : सुरेंद्र पंवार
सोनीपत | इनेलोप्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि शहर प्रवेश करते ही गंदगी के ढेर, टूटी सड़कें अन्य समस्याएं मेहमानों का स्वागत करती हैं। कहने को तो सोनीपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है किंतु इसकी दशा गावों से भी बदतर है। क्षेत्र में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है तथा बेरोजगार भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल में इस क्षेत्र की अनदेखी हुई है। कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया। इस मौके पर जयभगवान छिक्कारा, सतपाल गुलिया, श्रवण झांझडिय़ा, संदीप सरोहा, राहुल चमोली, दीपक, फूलकुवार चौहान, सुरेंद्र कुमार पन्नू सिंह, नरेंद्र कुमार, पवन बंसल आदि द्वारा किया गया
सोनीपत. लोगोंको संबोधित करते हुए इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार।