- Hindi News
- बिना बरसात के ही सामान्य अस्पताल हो रही है टप टप
बिना बरसात के ही सामान्य अस्पताल हो रही है टप-टप
^अस्पताल में टपके की समस्या लंबे समय से है। बीच में छत को रिपेयर कर समस्या को दूर किया गया था। परंतु अब उन्हें लग रहा है कि छत पर बारिश का पानी रुकवा हुअा है जिसके कारण छत फिर से टपक रही है। जल्दी ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।\\\'\\\' डॉ.जसवंत पूनिया, सिविलसर्जन
सामान्य अस्पताल में बरसात के समय टपका आना आम बात है, लेकिन बिन बरसात टपका आने से मरीज ही नहीं , बल्कि खुद अस्पताल के डाक्टर भी हैरत में है। बरसात के दौरान भारी मात्रा में टपका आने से अस्पताल को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। नवीनीकरण के दौरान जो सिलिंग अस्पताल में लगाई गई थी वह बड़े हिस्सा से झड़ कर गिर चुकी है, लेकिन इस मामले की जांच आज तक नहीं हो पाई की दीवारों का निरीक्षण किए बगैर आखिर क्यों लाखों की सिलिंग लगाई गई। तीन साल में अस्पताल के कंडम हो जाने पर निर्माण कंपनी ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।
सोनीपत. सामान्यअस्पताल में छत से टपकता हुआ पानी आैर उस पानी के िलए रखी गई बाल्टी।
भास्कर न्यूज| सोनीपत
सामान्यअस्पताल को करीब 18 करोड़ से भले ही नया लुक दे दिया गया है, लेकिन हाल में अस्पताल की स्थिति ऊंची दुकान फीका पकवान कहावत जैसी हो गई है। अस्पताल बिना बरसात के ही टपक रहा है। शनिवार को आपातकालीन वार्ड जहां दिन गंभीर रूप से जख्मी मरीजों का आना जाना लगा रहता है वहां छत टपकने लग गई।
अस्पताल प्रबंधक ने मामले का स्थायी समाधान करने की बजाए जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए टपके वाले स्थान पर बड़ी बाल्टी रख दी। पक्के फर्श पर पानी जाने से अनेकों मरीज फिसल कर गिरते रहे।