पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विद्यार्थियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | हिंदूकॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया और फीस बढ़ोतरी के विरोध में नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने अपनी इस मुहिम में शहर की विभिन्न संस्थाओं से सहयोग की अपील भी की है। एबीवीपी के छात्र नेता तिलकराज सौरव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को दिए अल्टीमेटम पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे विद्यार्थियों में काफी रोष है। इस मौके पर अनिल, राय सिंह, सचिन त्यागी, प्रदीप, विशाल, हितेश, सौरभ, नितिन, सुनील रवि आदि उपस्थित थे।