- Hindi News
- शनि मंदिर अंडर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैरों की अंगुली कटी
शनि मंदिर अंडर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैरों की अंगुली कटी
दिल्लीअंबाला रेलवे ट्रैक पर शनि मंदर रेलवे अंडर ब्रिज के पास बंदेपुर गांव का एक युवक ट्रेन की चपेट में आया गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके पैरों की अंगुलियां कट गई। घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जीआरपी ने मामले में जख्मी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
रवींद्र निवासी गांव बंदेपुर का रहने वाला है। रवींद्र ने बताया कि वह सब्जी मंडी में काम करता था और हाल में बेरोजगार है। शनिवार की सुबह वह किसी काम से शनि मंदिर के पास गया था।
जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तो इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट की में गया। ट्रेन ने उसे उठाकर दूर फेंक दिया, इसके बाद उसके पैर पटरी पर पड़े। ट्रेन से उसके पैरों की उंगलियां कटते हुए चली गई। दर्द से बिलखते युवक को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों का कहना था कि घायल का इलाज किया जा रहा है। जीआरपी ने हादसे के बारे में घायल युवक से पूछताछ की।
सोनीपत. ट्रेनकी चपेट में आने से घायल युवक सिविल अस्पताल में उपचाराधीन।