पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र की निर्मम हत्या करने के बाद शव खेतों में फेंका

छात्र की निर्मम हत्या करने के बाद शव खेतों में फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके बवाना क्षेत्र से वीरवार को स्कूल जाते समय गायब हुए आठवीं कक्षा के छात्र की अज्ञात हमलावरों ने सोनीपत में निर्मम हत्या कर दी। हमलावर छात्र के शव को गांव हलालपुर के खेतों में फेंककर फरार हो गए। छात्र के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या की गई और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए हलालपुर के खेतों में दफनाने की तैयार थी। सैदपुर चौकी पुलिस ने बताया कि मामला बवाना का है ऐसे में दिल्ली पुलिस को तफ्तीश सौंप दी है।

हेमंत पुत्र सतीश कुमार मूलरूप से गांव मल्हा माजरा सोनीपत हाल निवासी बवाना रमेश नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। हेमंत ओलिंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान के ससुर सतपाल पहलवान द्वारा संचालित लव-कुश स्कूल में कक्षा 8वीं पढ़ रहा था। वीरवार को वह सुबह करीब साढ़े 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा।

मृतक के पिता सतीश ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम को खरखौदा पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि गांव हलालपुर में हेमंत का शव पड़ा हुआ है। यह सुनकर वह स्तब्ध रह गया। जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हलालपुर पहुंचा तो हेमंत का शव पड़ा हुआ था और सिर पर गहरे चोट के निशान थे। मृतक की पहचान उसकी स्कूल की बेल्ट के द्वारा की गई। मौके से लग रहा था कि हमलावर उसकी हत्या कर शव को लाए थे और शव को दफनाने की तैयार में थे। परंतु किसी के जाने पर वह शव को छोड़कर फरार हो गए। घटना स्थल पर गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। इससे लग रहा है कि आरोपी गाड़ी से शव को लाए थे।

हत्या के मामले की जांच बवाना पुलिस करेगी

मामला बवाना का है। मृतक के परिजनों ने बवाना में पहले से ही मामला दर्ज करवा रखा है। हत्या के मामले की जांच बवाना पुलिस करेगी।\\\'\\\' राजकुमार,सैदपुरचौकी प्रभारी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि हेमंत वीरवार को स्कूल ही नहीं पहुंचा। हत्या आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बेटे का स्कूल जाते समय अपहरण किया और फिर हत्या कर शव हलालपुर के खेतों में फेंक दिया। मृतक के पिता सतीश ने बताया कि जिस समय हेमंत गायब हुआ, उससे एक घंटा बाद उसकी मां सरोज स्कूल में फीस जमा करने के लिए गई थी, जिसके बाद पता चला था कि हेमंत स्कूल पहुंचा ही नहीं था।

मृतक छात्र हेमंत के पिता सतीश ने बताया