पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सेक्टर-23स्थित सरकारी आबाद वाटर वर्कर क्वार्टर में रहने वाली सरकारी कर्मचारी की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार न्यायालय में पेश किया। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की निवासी सेक्टर-23 वाटर वर्कर क्वार्टर ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके पिता सरकारी नौकरी करते हैं इसलिए वह लंबे समय से क्वार्टर लेकर ही रहते हैं। उनके क्वार्टर के पास ही आरोपी आशीष पुत्र राजपुर भी रहता है। आशीष के पिता भी सरकारी कर्मचारी है। ऐसे में उनकी अापस में जान पहचान थी। अप्रैल माह में आरोपी आशीष ने उसे बहकाकर कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। नाबालिग ने बताया कि वह आरोपी के झांसे में गई और उसके साथ एक दिन मोटर साइकिल पर कागजात लेकर प्रगति नगर सोनीपत स्थित एक मकान पर चली गई। आरोपी ने वहां उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह लगातार उसे बेइज्जत करने की धमकी देकर बलात्कार करता रहा। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।