पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरिट सूची में छात्राओं ने बनाया स्थान

मेरिट सूची में छात्राओं ने बनाया स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | टीकारामग‌र्ल्स कालेज की 11 छात्राओं ने मदवि, रोहतक की छठे सेमेस्टर की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाया। मेधावी छात्राओं की काॅलेज में हौसला अफजाई की गई। प्रिंसिपल मोनिका वर्मा ने बताया कि एमडीयू, की छठे सेमेस्टर की 11 छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर काॅलेज का नाम रोशन किया। बीकाम तृतीय वर्ष की छात्रा आकृति ने 77.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मैरिट में सातवां, बीए अंग्रेजी आनर्स की छात्रा मंजू ने 65.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां, बीए की छात्रा निशा रानी ने 75.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां, बीएससी की छात्रा सत्यम ने 84.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीसवां और पिंकी ने 82.59 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्था के प्रधान ओमप्रकाश दहिया, डाॅ.सुनीता देशवाल, गीता, रेणू, सविता, निशा स्नेहा आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।

सोनीपत. टीकारामकॉलेज की छात्राएं अपने कॉलेज स्टाफ के साथ।