पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल ओलंपिक में चमके खिलाड़ी

स्पेशल ओलंपिक में चमके खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| 13से 18 सितंबर तक जयपुर में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत में लिटिल एंजल्स इंक्ल्यूजिव स्कूल के बच्चों ने पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। स्कूल चेयरमैन आशीष अार्य ने बताया कि स्कूल की ओर से 12 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में 14 पदक जीते हैं। जिसमें 50 मीटर रन में तनु ने प्रथम , मोहित सरोहा मोहित तुषीर ने द्वितीय और प्रियंका ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सॉफ्ट बॉल में मोहित सरोहा ने प्रथम, मोहित तुषीर ने द्वितीय , तनु ने तृतीय प्रियांक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रन में सचिन ने पांचवां , 200 मीटर रन में चौथा 400 मीटर रिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस फीमेल सिंगल्स में मोनिका ने प्रथम, परीक्षा आरजु ने द्वितीय वृंदा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मेल सिंगल्स में साकेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेल डबल्स में अरविंद ने द्वितीय, साकेत नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सोनीपत. िवजेताअपने मेडल के साथ और साथ में चेयरमैन आशीष अार्य।