पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के शासनकाल में केवल रोहतक का ही हुआ विकास

कांग्रेस के शासनकाल में केवल रोहतक का ही हुआ विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | इनेलोउम्मीदवार सुरेन्द्र पंवार ने आरोप लगाया है कि सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत के विकास के साथ अनदेखी की है। उन्होंने सिर्फ अपने पुत्र का संसदीय क्षेत्र ही दिखाई देता रहा।

सीएम ने सोनीपत के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर पूरे प्रदेश का एक समान विकास कराया जाएगा तथा हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। पंवार ने मंगलवार को नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सोनीपत ही नही पूरे प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। जिससे लोगों में भारी रोष है।