पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बेटी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविद्यापीठ में बेटी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोहा। कार्यक्रम का राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल संतोष राठी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व प्रिंसिपल लज्जा गोयल, सरला गर्ग, उषा भंडारी, अमृता अरोड़ा, एमबी माथुर तथा आशा हुड्डा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्कूल संचालक वीर सिंह सैनी ने स्वागत किया। इस मौके पर सिम्मी, प्रीति, शालिनी, अर्चना, विजयलक्ष्मी, सुषमा, पूनम, पिंकी, नेहा आदि उपस्थित थे।

सोनीपत. कार्यक्रमके दौरान उपस्थित छात्राएं स्कूल स्टॉफ के साथ।