पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाजी में 70 हजार सोने के आभूषण किए चोरी

जाजी में 70 हजार सोने के आभूषण किए चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलड़ीगांव में लाखों रुपए की चोरी की घटना का अभी सोनीपत पुलिस सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि अब चोरों ने जाजी गांव में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। चोरों ने देर रात को एक मकान से जहां हजारों रुपए की नकदी चोरी की वहीं सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। यहीं नहीं चोर ने इस दौरान गांव के ही दो अन्य मकानों में चोरी का प्रयास किया है। मोहाना थाना पुलिस ने चोरी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप निवासी जाजी ने पुलिस को बताया कि चोर ने बीत रात उनके मकान में सेंध लगा दी। चोर मकान से 70 हजार रुपए की नकदी, सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। उधर गांव के ही निंदा रणबीर ने बताया कि चोरों ने उनके घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। मोहाना थाना पुलिस ने चोरी की सूचना के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी चोरों की तलाश शुरू कर दी है।