पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर करें प्रकाश

अग्रसेन जयंती पर करें प्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | अखिलभारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई द्वारा महाराजा अग्रसेन का 5140वां जन्मदिवस समारोह 24 25 सितंबर को मनाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बार कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि जयंती प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। जिसमें आह्वान किया गया है कि सभी लोग अपने प्रतिष्ठान निवास स्थान पर 18 गोत्रों की तरह 18 मोमबत्तियां जलाएं। वहीं 25 को शाम सात बजे से रात 10 बजे तक सभागार हिंदू विद्यापीठ काठमंडी में विराट हास्य कवि सम्मेलन होगा। कार्यकारिणी ने लोगों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।