पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं की सुरक्षा की ली शपथ

महिलाओं की सुरक्षा की ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | आलइंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की तरफ से मंगलवार को भगवान महावीर काॅलेज ऑफ एजुकेशन में शहीद क्रांतिकारी प्रीतिलता का शहादत दिवस मनाया गया। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रितु कौशिक ने बताया कि देश में प्रीतिलता जैसे वीरांगनाओ ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। कार्यक्रम में अंत में सभी लोगों ने महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध विषय पर सेमिनार भी आयोजित हुआ, जिसका संचालन संगठन के जिला सचिव प्रवीण नाहल ने किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि पुराने समय में दहेज जैसी कुरीतियो के खिलाफ अभियान चलाया गया था, लेकिन आज तक यह समस्या कायम है। इस समय भी दहेज के लिए विवाहिता को मार दिया जाता है। उसी तरह से जाति प्रथा ने भी विकराल रूप धारण कर लिया है। चुनाव के समय भी जातिवाद को तव्वजो दी जा रही है।