हिंदू कॉलेज बिना खेले ही फाइनल में
सोनीपत | हिंदूकन्या कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज महिला बेसबाल प्रतियोगिता के प्रति टीमों की उदासीनता का सीधा लाभ मेजबान हिंदू कन्या कॉलेज को मिला है। जिसे प्रतियोगिता में अभी तक कोई चुनौती ही मिली और बिना कोई मुकाबला जीते फाइनल में जगह बना ली, जहां मंगलवार को उनका जीत दर्ज कर पहुंची राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक की टीम से होगा। सोमवार को रोहतक की इस टीम ने रोहतक के ही महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की टीम को 19-9 से हरा दिया। फाइनल के बाद अंतर विवि प्रतियोगिता के लिए एमडीयू की टीम भी चुनी जाएगी। इस मौके पर प्रिंसिपल आरके गुप्ता, ओएस दहिया, सुनीता रानी, सुरेश कुमार, रचना गुप्ता, नीना, ज्योति पंकज नैन आदि उपस्थित थे।