पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साउथ प्वाइंट ने जीता कोका कोला कप

साउथ प्वाइंट ने जीता कोका कोला कप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सुभाषस्टेडियम में आयोजित कोका कोला कप में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की टीम टीम ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिचपड़ी की टीम को आसानी से इशू, प्रभात, अनिल अभिषेक के एक एक गोल की मदद से 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में इशू को बेस्ट प्लेयर एवं प्रभात को बेस्ट स्कोरर के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीईटीसी वीके बैनीवाल, जिला फुटबाल संघ की महिला विंग की अध्यक्ष मोनिका वर्मा, डीएसओ यशवीर गोयत एवं जिला संघ के जिला सचिव धर्मपाल दहिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कोच सुरेन्द्र जून, सुनील कुमार, साहब सिंह अनिल ढुल आदि उपस्थित थे।