पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन नेताओं ने सांकेतिक धरना देकर की नारेबाजी

यूनियन नेताओं ने सांकेतिक धरना देकर की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑलहरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के पदाधिकारियों सदस्यों ने माॅडल टॉउन स्थित डीएंडपी कार्यालय के समक्ष एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता शाखा प्रधान खजान सिंह ने की। कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ नारे लगाए और उन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

शाखा सचिव रामलाल ने बताया कि एक्सईएन से कई बार कर्मचारियों की मांग को लेकर कई बार मुलाकात कर अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। जिस कारण कर्मचारियों को अपना हक नहीं मिल रहा है। उन्होंंने कहा कि सरकार द्वारा जून 2014 में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आदेश दिया गया, लेकिन आज तक कर्मचारियों का केस आगे नहीं बढ़ाया। इसके अलावा आज तक एक भी कर्मचारी को 8100 रुपए का वेतन नहीं दिया गया। जलघरों की हालत लगातार खराब हो रही है। आरोप लगाया कि विभाग में कोटेशन एवं झूठे बिलों का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर एक दिन का सांकेतिक हड़ताल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया गया तो 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान विजयपाल सरोहा, रणवीर सिंह दलाल, मुख्य संगठन कर्ता विनोद जोगी, हरबंस लाल, राजकुमार, महेंद्र बरोदा, दिलबाग दहिया, श्रीभगवान, अशोक, वीर सिंह, राजेंद्र शर्मा सतपाल दहिया ने संबोधित किया।

सोनीपत. माॅडलटॉउन स्थित कार्यालय पर नारेबाजी करते ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के कर्मचारी।