पुिलस ने तीन जुआरी को किया गिरफ्तार
सोनीपत| मोहानाथाना पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू पुत्र धर्मपाल, हरबंस पुत्र प्रेम राजा पुत्र पीरू निवासी रतनगढ़ जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। मोहाना थाना पुलिस के एएसआई बिजेंद्र पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव रतनगढ़ की सीमा से गैरकानूनी रूप से ताश के पतों के माध्यम से जुआं खेलते हुए उक्त राजू, हरबंस राजा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2600 की राशि बरामद की है।