- Hindi News
- करेवड़ी गांव में मामूली कहासुनी के बाद व्यक्ति को लाठियों से पीटा
करेवड़ी गांव में मामूली कहासुनी के बाद व्यक्ति को लाठियों से पीटा
करेवड़ीगांव में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति को गांव के ही तीन लोगों ने लाठियों से पीट दिया। झगड़े में उसे गंभीर चोट आई है।
वारदात के बाद आरोपी गांव से भाग गए। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने जख्मी व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश दी, और तीन को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार सतबीर पुत्र सूरत सिंह गांव करेवड़ी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह शाम को किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान गांव के ही मोहित, भूपेंद्र रवि ने उसके साथ कहासुनी की।
जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, तीन को काबू कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।