नहर से युवक का शव हुआ बरामद
सोनीपतगोहान जींद रेलवे लाइन के दायरे में भैंसवाल के पास से गुजरने वाली नहर में गुरुवार शाम को अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। जीआरपी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष वर्ष है। हट्टा कट्टा है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। सफेद काली धारीदार शर्ट, लाल रंग की सांडों बनियान जिस पर काली रंग की धारी है, पहन रखा है। रंग गोरा, लंबाई करीब पांच फीट सात इंच करीब हैं। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा।