- Hindi News
- डीसी साहब फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से दम घुटता है
डीसी साहब फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से दम घुटता है
भारतीयकिसान संघ के नेतृत्व में गुरुवार को फिरोजपुर बांगड़ गढ़ी कुंडल के लोगों ने डीसी से अनधिकृत रूप से चल रहीं फैक्ट्रियों इनसे फैलने वाली प्रदूषण पर लगाम लगाने की अपील की है। शिकायत कर्ता ने डीसी राजीव रतन से कहा कि इलाके में लंबे समय से बगैर परमिशन नियमों को ताक पर रखकर केमिकल रबड़ यूनिटों को चलाया जा रहा है। जिससे निकलने वाले धुएं से इलाके में लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग सांस की बीमारी और अब तो कैंसर जैसी भयानक बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। इन अतिशीघ्र लगाम लगाई जाए।
शिकायत कर्ता वीरेंद्र सिंह चोटीवाला, राकेश राणा, सुमित, संजय, अशोक, कपिल, बिजेंदर और अनिल ने बताया कि इलाके में इन यूनिटों के कारण दम घुटता है। जिससे घर में काले काले धब्बे भी पड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में चार सालों से जिला प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई जा रही है। लेकिन प्रशासन द्वारा अपेक्षित परिणाम सामने नहीं रहा है। उन्होंने यूनिटें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियम शर्तों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं।