पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महीने भर पहले बनी सड़क तोड़ लगाया लाखों का चूना

महीने भर पहले बनी सड़क तोड़ लगाया लाखों का चूना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरओबी तय समय से 1 साल पीछे

शहरवासियोंको जाम से निजात दिलाने के लिए एक महीने पहले ही पंचायत भवन वाया सुभाष स्टेडियम सड़क का दीवार तोड़कर चौड़ीकरण किया गया है। इस सड़क पर नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए खर्च कर टाइल बिछाई गईं, ताकि रास्ते के साथ साथ यह सुंदर बन सके, लेकिन एक महीने भी नहीं बीता और सुंदरता बिगाड़ दी गई। जिससे राहगीरों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

नगर परिषद के एमई भारत भूषण के अनुसार एक निजी कंपनी द्वारा शहर के कई हिस्से में ब्राडबैंड केबल डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने कुछ परमिशन ली है, बाकी कार्य वैसे ही अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार को जब उन्हें पंचायत भवन से नंदी चौक सड़क को खोदने की जानकारी मिली तो उन्होंने कर्मचारी भेजकर वहां से सामान उठा लिया। वहां पर कार्यरत लोगों से कहा गया कि अगर कोई परमिशन है, तो दिखाएं। लेकिन कोई भी नहीं आया। हाल ही में सड़क को लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया है। जिसे तोड़ने का कोई औचित्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने फिलहाल इस रोड पर केबल डालने की परमिशन ली है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। जिसके आधार पर सामान उठाया गया था।

पहलेक्यों नहीं दी जाती परमिशन : शहरमें हो रहे विकास कार्यों को लेकर एक सवाल सभी विभागों के अधिकारियों से है कि जब निर्माण कार्य चल रहा है। तो उस पर किसी तरह के कार्य के लिए उसी के साथ कार्य क्यों नहीं किया जाता है। कार्य होने के तत्काल बाद ही दूसरे विभाग एजेंसी को नुकसान पहुंचाने के लिए परमिशन दी क्यों जाती है। इस ओर सभी विभागों के अधिकारियों एजेंसियों को सोचने की जरूरत है, ताकि विकास कार्यों को जो बनते ही बिगाड़ दिया जाता है, रोका जा सके। जैसा की नजारा गोहाना रोड पर देखने को मिल रहा है। जहां ड्रेन बनाने के लिए सर्विस रोड को उखाड़ दिया गया। इसके अलावा पंचायत भवन टू नंदी चौक भी शामिल हैं।

देरी के लिए दलील

अधिकारियोंकर्मचारियों की दलील है कि लंबे समय तक इसकी जद में आने वाले पेड़ों को नहीं काटा गया। जिसके अलावा बिजली के पोल भी बाधा बने। जब वह शिफ्ट हुए तो पाइल का कार्य शुरू हुआ। इसके अलावा नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया की एक बिल्डिंग ने बहुत समय तक परेशान किया। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पाया और प्रोजेक्ट लेट हो गया।

पीडब्ल्यूडी द्वारा वर्ष 2012 में राई नाहरा बहादु